कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बजट परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन, बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे
Kanke, Ranchi | Feb 1, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब दो बजे बजट परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि गरीब, किसान ,महिला केंद्रित बजट संभावनाओं के अनेक मार्ग को प्रशस्त करने वाला है। बुनियादी सुविधाओं रेल,सड़क, स्वास्थ्य, लघु कुटीर उद्योग को विकसित करने वाला यह बजट है।