कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव कर साथ किया सड़क जाम
Kanke, Ranchi | Feb 1, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद रविवार दोपहर करीब दो बजे आक्रोशित लोगों ने शव कर साथ सड़क जाम कर दिया। मृतक का नाम मधेश्वर सिंह बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतक मधेश्वर सिंह और उनके बेटे को रास्ते में रोककर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और लूटपाट भी की गई।