कांके: चैंबर भवन में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा, आम बजट में झारखंड की उपेक्षा हुई
Kanke, Ranchi | Feb 1, 2026 चैंबर भवन में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने रविवार दोपहर करीब दो बजे कहा कि आम बजट में झारखंड की उपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि बजट में झारखंड के लिए कोई विशेष ऐलान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महुआ बोर्ड के गठन की मांग लंबे समय से की जा रही है। केंद्र सरकार ने बजट में नारियल बोर्ड काजू और बादाम बोर्ड के गठन की बातें कही है।