लखीसराय। जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसोना गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उसके परिजनों द्वारा बुधवार की सुबह 7:30 पर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।