बीसलपुर: बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज मंगलवार को दोपहर 1:45 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीसी पंत ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टर के चेंबर महिला डॉक्टर का चैंबर एवं इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बात की एवं मरीज की समस्याओं को सुना ।