बहादुरपुर: ऑपरेशन मुस्कान: बहादुरपुर थाना पुलिस ने गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बहादुरपुर थाना की टीम ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उक्त मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। मोबाइल मिलने के बाद लाभुक के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही