डुमरांव में मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार सुबह 10 बजे एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी से शुरू हुई परीक्षा अब तक शांतिपूर्ण माहौल में संचालित हो रही है और कदाचार के किसी भी मामले में कोई परीक्षार्थी पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और सभी केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम सक्रिय है।