सरीला: इटैलिया बाजा-इस्लामपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, 45 वर्षीय व्यक्ति घायल, किया गया रेफर
जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा-इस्लामपुर मार्ग पर आज मंगलवार को तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।