इकौना: गोड़ारी में देर रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा 6 घरों में चोरी, नकदी जेवरात समेत लाखों का नुकसान
अज्ञात चोरों ने गिलौला थाना क्षेत्र में बीती देर रात मे गोड़ारी में 6 घरों में चोरी की है, वहीं इस दौरान नकदी जेवरात समेत लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल चोरी के मामले में आज गिलौला पुलिस को तहरीर दी गई है।वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया है, जबकि पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।