इकौना: कटरा बाईपास के पास तालाब में बीती देर शाम घर से बाजार गए बुजुर्ग का मिला शव, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
कंजड़पुरवा कुशबंदिहन डेरा मे बीती देर शाम घर से बाजार जाने निकले एक बुजुर्ग घर नहीं लौटे। वहीं परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं बुजुर्ग का शव आज कटरा बाईपास के पास तालाब से बरामद हुआ है।फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जबकि पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।