इकौना: पकड़िया गाँव के बाहर खेत देख लौट रहा किसान नाले में डूबा आज उतराता मिला शव, शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस
पकड़िया गांव के बाहर खेत देखकर लौट रहे एक किसान बीते शनिवार नाले में डूब गए। वहीं परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। आखिरकार आज रविवार को बुजुर्ग का शव नाले के पानी में उतराता दिखाई दिया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया जबकि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।