चौमूं: जयपुर की रेनवाल मांजी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मंदिरों और कुओं में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर सामान किया बरामद
Chomu, Jaipur | Jul 12, 2026 जयपुर ग्रामीण की रेनवाल मांजी थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंदिरों और खेतों के कुओं से मोटर केबल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं रेनवाल मांझी थाना पुलिस की ओर से आशाराम,शंकर और बनवारी को गिरफ्तार कर मंदिर से चांदी के छात्र और बैटरी बरामद की गई है।