हनुमानगढ़: एनडीपीएस मामले में एक साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को टाउन पुलिस ने किया गिरफ्तार
टाउन पुलिस ने मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलविंद्र उर्फ काला (50) पुत्र संता सिंह निवासी जिला मुक्तसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुलविंद्र उर्फ काला मुकदमा नंबर 596/2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था