अशोक नगर: कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश, लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने सोमवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में शासकीय विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं जनहित से जुड़े विषयों की प्रगति की समीक्षा की गई।