लखीसराय: लखीसराय में रोको-टोको अभियान के तहत वाहनों की हुई सघन जांच
जिले भर में मध पदार्थ एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष रोको टोको अभियान चलाया गया. शनिवार अपराह्न 12:20 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट के माध्यम से इसकी जानकारी साझा किया गया. अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई.