रंगरा चौक: मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर महिला से मारपीट, सिर फूटा
तेतरी गांव में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला घायल हो गई। घायल रानी देवी (पति राजेश कुमार मंडल) को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पति ने बताया कि मजदूरी के दौरान खर्च हुए करीब छह हजार रुपये में से केवल एक हजार रुपये लौटाए गए थे। शेष पांच हजार रुपये मांगने पर अक्सर विवाद होता था।