उधवा: दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के एक व्यक्ति की पुणे में इलाज के दौरान मौत, मातम छाया
राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत चामाग्राम निवासी लूतफुर रहमान (40) वर्ष की महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवार की रात्रि को इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। मुत्यु की समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के घर में मातम छा गया है। गुरुवार को अपराह्न करीब 5 बजे जानकारी मिली है।