प्रतापगढ़: पश्चिमी फाटक रेलवे स्टेशन अन्तू के हनुमान मंदिर के चबूतरे से दहेज हत्या के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दिनांक 25.जुलाई.2024 को वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर चार अरोपी के विरुद्ध दहेज हत्या का अभियोग थाना अन्तू में किया गया था। उ0नि0 अंकित सिंह मय हमराह अभियुक्त भईयाराम वर्मा पुत्र पांचूराम वर्मा निवासी भवानीपुर थाना अन्तू जनपद प्रतापगढ़ को पश्चिमी फाटक रेलवे स्टेशन अन्तू के हनुमान मन्दिर के चबूतरे से गिरफ्तार किया गया। जिसे जेल भेज दिया गया।