प्रतापगढ़: वारीकला गांव के व्यक्ति को एग्रीमेंट के बहाने बुलाकर कराया गया बैनामा, शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई
वारी कला गांव निवासी बब्बन कुमार सूट मिट्ठू लाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के राकेश कुमार से भूमि के एग्रीमेंट की बात हुई थी। उसे रजिस्ट्री कार्यालय बुलाया गया जहां पर पांच लाख कीमत की जमीन को पच्चास हजार देकर एग्रीमेंट की बजाय बैनामा करा लिया गया। बैनामा होने की जानकारी होने पर उपरोक्त व्यक्ति से पूछने गया तो उसे धमकी दी गई।