प्रतापगढ़: आमापुर में विद्युत विभाग की तंबाक तोड़ कार्रवाई से कई लोगों के कांटे कनेक्शन पर मचा हड़कंप
आमापुर बाजार में विद्युत विभाग के अवर अभियंता शंभू कुमार सिंह के निर्देश में शनिवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। लगभग 10 लोगों के कनेक्शन काट कर 70 हजार रुपए वसूले गए। कुछ लोगो ने जल्द जमा करने की बात कही और कुछ लोगो को सुझाव देकर छोड़ा गया। जो अपना बिजली का बिल जल्द से जल्द नहीं जमा करेंगे उनका केवल काट दिया जाएगा।