प्रतापगढ़: नचारौला गांव की विवाहिता का पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन मायके अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए
नचारौला गांव निवासी सोनू गौतम की शादी रायपुर की नेहा के साथ हुआ था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद नेहा अपने कमरे में सोने चली गई। गुरुवार को सुबह उसका शव पाया गया। पिता ने इस मामले में दहेज हत्या की तहरीर थाने पर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया शुक्रवार की शाम 5:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव रायपुर गांव आया।