प्रतापगढ़: घरहिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा वाले घर की दीवार काटकर चोरों ने गहने समेत बर्तन चुराए
घरहिया गांव निवासी रमेश चंद दुबे के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार को दूसरा दिन था और सैकड़ो की भीड़ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। रमेश चंद की बहन सुमन जिस कमरे में चारपाई पर सो रही थी। अज्ञात चोरों ने ईट से बनी दीवाल काटकर चारपाई के नीचे से घर में प्रवेश कर गहने, बर्तन चुरा ले गए।