फिरोजाबाद में SSP की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बड़ी बैठक, साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 1930 हेल्पलाइन पर दिया जोर
फिरोजाबाद। दिनांक 07-09-2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद के टॉप सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर / कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीपीटी के माध्यम से बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सभी इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
SSP ने बताया - फ्रॉड होने पर क्या करें (गोल्डन 10 मिनट)
1. तुरंत 1930 पर कॉल कर राशि फ्रीज कराएं
2. http://www.cybercrime.gov.in पर लिखित शिकायत करें
3. अपने बैंक / यूपीआई / वॉलेट को तुरंत ब्लॉक कराएं
4. ट्रांजेक्शन ID, स्क्रीनशॉट, चैट सुरक्षित रखें
5. नेट बैंकिंग पासवर्ड और UPI PIN तुरंत बदलें
6. ठग से बात करना बंद कर दें
SSP ने कहा कि सोशल मीडिया सूचना का सबसे तेज माध्यम है, इसलिए बिना पुष्टि के कोई भी वीडियो या खबर वायरल न करें। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान को ही जनता तक पहुंचाएं, ताकि अफवाहों पर रोक लग सके।
यातायात नियमों को लेकर भी चर्चा हुई। इन्फ्लुएंसर्स से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने, स्पीड लिमिट का पालन करने और रॉन्ग साइड न चलने के लिए छोटे-छोटे रील्स और जागरूकता वीडियो बनाने की अपील की गई।
अंत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित राहवीर योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाले मददगार को भारत सरकार द्वारा 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश घुनावत, प्रभारी सोशल मीडिया सेल ओम हरि वाजपेयी, प्रभारी साइबर सेल संजुल पाण्डेय सहित सोशल मीडिया और साइबर सेल की पूरी टीम मौजूद रही।
#FirozabadPolice #SSPFirozabad #CyberCrime #1930Helpline #UPPolice #FirozabadNews #DDMNEWS #RaahveerYojana
रिपोर्ट: कश्मीर सिंह, DDM NEWS, फिरोजाबाद