फिरोजाबाद - डीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद,जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी के साथ जिला अस्पताल, 100 शैय्या एवं 200 शैय्या चिकित्सा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी एवं पूरे अस्पताल परिसर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता, मिलने वाली सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
मौसम बदलने से बढ़ रहे सर्दी, जुखाम, बुखार और फ्लू के मरीजों के इलाज की तैयारियों की भी उन्होंने समीक्षा की।
निरीक्षण में मिली खामियों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि -
अस्पताल परिसर में जहां भी गंदगी या अव्यवस्था है, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। बंद पड़ी लिफ्ट, उपकरण और अन्य सुविधाओं को तुरंत ठीक कर सुचारु किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा मानव जीवन की मूलभूत जरूरत है, इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारी-कर्मचारी कठोर दंड के लिए तैयार रहें। मुख्यमंत्री और शासन की मंशा के अनुरूप हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#Firozabad #DMFirozabad #DistrictHospital #SantoshKumarSharma #FirozabadNews #DDMNews #UPNews