सहजनवा: पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के भगवानपुर टोल प्लाजा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश को हरित और स्वच्छ बनाने की दिशा में रविवार को पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के भगवानपुर टोल प्लाजा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 हजार पौधों के वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से सात किलोमीटर तक नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, आम, जामुन, शीशम और कचनार समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।