ऋषिकेश-भैंतला खाल मार्ग पर मलबे में फंसी यात्रियों से भरी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।
ऋषिकेश। उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। इसी कड़ी में ऋषिकेश से भैंतला खाल जा रही एक यात्री बस बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर किलोमीटर चार के समीप अचानक आए भारी मलबे की चपेट में आ गई। मलबे के ढेर में फंसने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खाई की ओर जाने ही वाली थी कि बाल-बाल बच गई।
बताया जा रहा है कि यह बस दोपहर लगभग एक बजे लंबगांव से भैंतला खाल के लिए रवाना हुई थी। मार्ग पर अचानक हुए भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिसकी चपेट में बस आ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उसने बिना वक्त गंवाए तत्काल बस को रोका और उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Rishikesh