शराब कारोबारी का वीडियो वायरल: आबकारी विभाग पर गंभीर सवाल, मुख्यमंत्री के नाम से वसूली करने वाला अरुण तोमर कौन?
शराब कारोबारी दिनेश मल्होत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मल्होत्रा कथित तौर पर अरुण तोमर नाम के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के आबकारी विभाग में वसूली से जुड़े गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।
मल्होत्रा का दावा है कि पूरा आबकारी विभाग अरुण तोमर के नाम से चलता है और आरोप है कि वसूली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी लिया जाता है।
वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं
-आखिर अरुण तोमर कौन हैं?
-आबकारी विभाग में उनकी क्या भूमिका है?
-क्या उनके पास कोई आधिकारिक पद या जिम्मेदारी है?
-यदि वीडियो में लगाए गए आरोप सही हैं तो उन्हें किसका संरक्षण प्राप्त है?
-क्या सरकार और आबकारी विभाग इन आरोपों की जांच कराएंगे?
-क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में कोई कार्रवाई या स्पष्टीकरण देंगे?
#Uttarakhand #ExciseDepartment #LiquorBusiness #DineshMalhotra #ArunTomar #PushkarSinghDhami #Dehradun #UttarakhandNews