📚आज D.A.D Marathon 2026 में किताब वाला दोस्त का स्टॉल लगाने का अवसर मिला।
यह सिर्फ़ एक स्टॉल नहीं था, बल्कि लोगों को किताबों से जोड़ने, पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और किताबों की बातचीत को लोगों तक पहुँचाने की एक छोटी-सी कोशिश थी। 📖
सबसे पहले @doon.youth.foundation का दिल से धन्यवाद और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। 🙏
आपने हमें इस खूबसूरत आयोजन का हिस्सा बनने और @kitabwala_dost का स्टॉल लगाने का अवसर दिया—इसके लिए हम आपके आभारी हैं।
@nyayavani , @funfolks.events का भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने हमारे स्टॉल पर आकर हमारा उत्साह बढ़ाया, सहयोग किया और अपनी एक्टिविटी/गेम के माध्यम से कार्यक्रम में खूबसूरत जुड़ाव बनाया।
आज स्टॉल पर आने वाले हर पाठक, हर आगंतुक और हर उस व्यक्ति का दिल से शुक्रिया, जिसने किताबों को देखा, बातचीत की, अपने विचार और रिव्यू साझा किए। आपका एक छोटा-सा प्रोत्साहन हमारे लिए बहुत मायने रखता है। 📚
🎁 हमारे Gift Partners का विशेष आभार
इस पहल को आगे बढ़ाने में जिन साथियों ने Gift Partner के रूप में सहयोग दिया और किताबों के लिए आर्थिक सहयोग किया, उनका भी दिल से धन्यवाद:
बिरेश कुमार • बिमल रतूड़ी • हरीश डोबरियाल • लवकुश कुमार • करुणानिधि • सूर्यप्रकाश मिश्रा 🙏❤️
आपके सहयोग से हमने भारतीय संविधान पर आधारित किताबें खरीदी हैं, जिन्हें आयोजन की परिस्थितियों के कारण आज भेंट नहीं किया जा सका।
बारिश के कारण कार्यक्रम में यह वितरण संभव नहीं हो पाया, लेकिन ये किताबें आयोजन से जुड़े संबंधित साथियों/पार्टनर्स को बाद में भेंट की जाएंगी। 📖🇮🇳
आप सभी का सहयोग सिर्फ़ किताबों के लिए नहीं, बल्कि पढ़ने और ज्ञान से जुड़ी इस छोटी-सी मुहिम के लिए सहयोग है।
किताब वाला दोस्त का सफर ऐसे ही लोगों के साथ आगे बढ़ता है—
जहाँ मकसद सिर्फ़ किताबें पहुँचाना नहीं, बल्कि लोगों को किताबों से जोड़ना है।
किताबों से दोस्ती • ज्ञान से तरक्की 📚
#किताबवालादोस्त #KitabWalaDost #DADMarathon2026 #DoonYouthFoundation #Dehradun ReadingCulture BookLovers BooksForEveryone GiftPartner BooksAndKnowledge किताबोंसेदोस्ती ज्ञानसेतरक्की DehradunEvents ReadingMovement