पटना ग्रामीण: बिहार में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना को मंजूरी, पटना में कैबिनेट की बैठक में फैसला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों को मंजूरी मिली. सरकार ने इस बैठक में कई अहम फैसले लिए है जैसे कि बिहार में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना. इसके साथ ही सरकार ने स्कूलों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए 3 अरब रुपए मंजूर किए.