पटना ग्रामीण: पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार का राजद में किया स्वागत
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। खगड़िया जिले के परबत्ता से जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। खराब मौसम के कारण राजद नेता तेजस्वी यादव कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को संबोधित किया।