पटना ग्रामीण: वोटर लिस्ट से नाम काटने पर दीपांकर भट्टाचार्य ने पटना में चुनाव आयोग से सफाई मांगी
वोटर लिस्ट में 3.6 लाख अतिरिक्त लोगों के नाम काटे जाने पर भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सवाल उठाया है। शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव आयोग ने कई और लोगों के भी नाम काटे हैं जिसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल है, ऐसे में इस मामले पर चुनाव आयोग को सफाई देनी चाहिए।