पटना ग्रामीण: राहुल गांधी के बचाव में कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह, कहा- वे सच्चे देशभक्त हैं
पटना में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयानों का बचाव किया है। उन्होंने कहा, “यह कोई नई बात नहीं है। सरकार उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है। वे एक सच्चे देशभक्त हैं और कांग्रेस पार्टी देशभक्ति का सही अर्थ समझती है।