पटना ग्रामीण: अनिमेष कुमार पाराशर बने पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर, डॉ चंद्रशेखर सिंह CM सचिवालय में होंगे सचिव
बिहार चुनाव से पहले बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादल हुआ है. बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर के पद पर अनिमेष कुमार परासर को नियुक्त किया है. शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे इस बात की जानकारी निकलकर सामने आई है कि अनिमेष कुमार पराशर पटना कमिश्नर के साथ-साथ बुडको के प्रबंध निदेशक भी बने रहेंगे।