गायघाट: महमदपुर सूरा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से एक किसान की हुई मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट थाना क्षेत्र के महमदपुर सूरा गांव में सोमवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक का पहचान चंदेश्वर राय का 40 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार बताया गया है। चंदेश्वर राय ने बताया कि उनके पुत्र खेती किसानी के अलावा मजदूरी भी करता था, उसके तीन पुत्रियां है।