गायघाट: गायघाट में भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, देर रात तक घर-घर पहुंचकर लोगों से की मुलाकात
गायघाट प्रखंड क्षेत्र के जारंग में भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्यता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष आदित्य साहिल के नेतृत्व में यह अभियान दिन रात चलाया जा रहा है। कार्यकम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता अशोक सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं से देश की सुरक्षा, समृद्धि ,और सुशासन के लिए भाजपा का सदस्यता ग्रहण करें।