गायघाट: गायघाट थाना में उमाकांत सिंह ने नए थानेदार के रूप में दिया योगदान, कई नेताओं ने किया सम्मानित
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने का नए थानेदार उमाकांत सिंह को बनाया गया है। उन्होंने शनिवार को गायघाट पहुंच योगदान दिया। इससे पूर्व गायघाट थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी थी। उनका तीन महीने का प्रशिक्षण सम्पन्न होने के बाद नए थानेदार के रूप में उमाकांत सिंह ने योगदान दिया है। प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया को उन्हे रविवार को पदभार सौंपेंगे।