लालगंज: मड़वा धनावल गांव में पानी भरने के दौरान कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत, भाभी के पिता ने लगाया हत्या का आरोप
ड्रमंडगंज के मड़वा धनावल गांव में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 30 फीट गहरे कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत हो गई। स्वजनों की सूचना पर बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरेंद्र पाल की 25 वर्षीया पत्नी अर्चना देवी कुएं में पानी भरने के लिए गई थी। उसी दौरान कुएं में गिर पड़ी। जिससे मौत हो गई।