सागर नगर: कलेक्टर संदीप जी.आर. ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए, कहा- राजस्व मामलों का निपटारा गांव में जाकर करें
कलेक्टर संदीप जी.आर. ने सोमवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण गांव-गांव जाकर किया जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाए।