सागर नगर: राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में भाग लेने पं रविशंकर स्कूल का दल नर्मदापुरम रवाना
राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता नर्मदापुरम हेतु सागर से 37 सदस्यीय दल रविवार की सुबह 9 बजे शासकीय पं.रविशंकर शुक्ल स्कूल से रवाना हुआ। दल में 2 वादक एवं स्टाफ है। रविशंकर स्कूल की छात्राओं ने संभागीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं शासकीय माध्यमिक शाला धर्मश्री के विद्यार्थी मूक बधिर नाटक एवं सुगम संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया था...