सागर नगर: कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश — सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर रहें दोनों समय, झोलाछापों पर कार्रवाई करें
कलेक्टर संदीप जीआर ने सोमवार दोपहर 12:00 अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर सुबह और शाम दोनों समय उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा एसडीएम अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें और अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने सभी झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।