सागर नगर: कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ इकाई सागर ने सोमवार दोपहर 2 बजे को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर सागर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दीपावली से पहले दिया जाए।संघ के प्रांतीय आह्वान पर यह ज्ञापन राज्य के सभी 55 जिलों में एक साथ सौंपा गया।