सागर नगर: सागर में पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन: किराए पर दिए मकानों पर निगम की कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित
प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को किराए पर देने वालों पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। आयुक्त राजकुमार खत्री ने सोमवार सुबह 9 बजे छत्रसाल राजीव आवासीय कॉलोनी में निरीक्षण किया, जहां कई लाभार्थी अपने आवास किराए पर दिए पाए गए। मौके पर टैक्स कलेक्टर शिवकुमार प्यासी और गोपाल रैकवार को गड़बड़ी में लिप्त पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया।