भरथना: लवेदी नवादा खुर्दकला गांव में 30 लाख के कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या
लवेदी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नवादा खुर्दकला गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप सिंह ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक उसने गांव में मिनी गैस एजेंसी खोलने के लिए करीब 30 लाख रुपये का बैंक से कर्ज लिया था। एजेंसी बंद होने के बाद कर्ज चुकाने के दबाव में वह परेशान रहता था। उसकी मौत से मां माया देवी,पत्नी शिवानी और पांच वर्षीय बेटा सिब्बू कोहराम मचा।