गभाना: गभाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का लोकार्पण बरौली विधायक ने किया
गभाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत कौरह रुस्तमपुर, बीरमपुर, ख्यामई, जखौता और गभाना में सोमवार दोपहर में 2 बजे लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बरौली विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने विधायक निधि से बनी सड़कों का लोकार्पण किया।