गभाना: शाहपुर में युवक ने बहन के घर से चोरी किए 4 लाख 39 हजार रुपए, पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटे में गिरफ्तार कर किया खुलासा
पिसावा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है… जहां एक शातिर युवक ने अपनी ही बहन के घर से लाखों की नगदी चोरी कर ली। घटना शाहपुर गांव की है। किसान रंजन सिंह ने शनिवार सुबह दस बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके घर रखे बक्से से चार लाख 39 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उदयभान सिंह, सीओ खैर वरुण कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।