गभाना: गभाना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बता दें कि गभाना तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम महीने के पहले व तीसरे शनिवार को होता है, लेकिन इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर अवकाश होने के चलते इसे सोमवार को आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस समाधान दिवस में कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।