गभाना: जामुनका में दो समुदायों के बीच बबाल को लेकर पुलिस ने की कार्रवाई, 70 लोगों को शांतिभंग में किया पाबंद
गभाना तहसील के थाना चंडौस क्षेत्र के गांव जामुनका में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंडौस थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 70 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है। प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद किया गया है।