गभाना: गभाना के एक होटल में किशोरी से शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
गभाना क्षेत्र में हाईवे बाईपास स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। किशोरी ने जब परिजनों को आपबीती घटना बताई। तब परिजन किशोरी को गभाना थाना लेकर पहुंचे। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।