गभाना: गभाना टोल प्लाजा पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानूप्रताप सिंह का जोरदार स्वागत हुआ
भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानूप्रताप सिंह का रविवार सुबह साढ़े 11 बजे गभाना टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। यह स्वागत युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह गाजियाबाद में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे।