कसरावद SDM सत्येन्द्र बैरवा ने माकड़खेड़ा समिति का निरीक्षण कर उर्वरक के स्टाक का सत्यापन किया और वितरण व्यवस्था को देखा गया। इस दौरान SDM ने कहा कि सभी उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं । किसानों को सुगमता से खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ काम कर रहा है।